सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अनंत: -"अतीत" के अंश

शून्य क्षितिज से लौट स्मृति की सुर लहरी,
मस्तक में रह-रह कर है फिरती !
जीर्ण जर्जर इस पंजर को कर तरंगित ,
व्यथित अंतस में वेदना है भरती  !!

स्मृति की चिर सुर लहरी में,
उद्वेलित होता अन्तःस्थल !
जीवन पथ से श्रांत पंथ को;
कर देती व्यथित विकल !

क्षणिक ही था वह मिलन, पर 
जीवन तो है चिर महा विछ्लन!
वेदना बेधती इस विह्वल को ,
है व्यथित अंश,-हेतु  पूर्ण मिलन !!

अनंत से होकर त्यक्त अत्क,
तृष्णाप्त  हो गया कृतिका के गुंठन में!
कर विस्मृत उस परम को ,
होकर पथ भ्रमित अवगुंठन में !!

है खोजता उस परम तत्व को,
जिससे पूरित है सम्पूर्ण जगत!
परम-पूर्ण का है तू भी पूरक,
था  वही  जो, है आगत-विगत!!

कर विस्मृत अनंत को तुने,
जीवन पथ पर तम दिया प्रसार!
व्यर्थ की व्यथा से आकुल हुआ,
होकर भ्रमित कर जीवन निःसार!

कृतिका का बंधन है क्लिष्ट पर,
जीवन का लक्ष्य न कर विस्मृत !
यह तो भ्रमित करेगी कृत्या से,
होकर दृढ, निज को कर स्मृत !!

जीवन प्रहरण के प्रांगण में,
कर्म ही चिर श्री दे पायेगा!
होकर कर्म पथ से विचलित,
लक्ष्य विहीन रह जायेगा!! 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुझे स्त्री ही रहने दो

मैं नहीं चाहूंगी बनना देवी मुझे नहीं चाहिए आठ हाथ और सिद्धियां आठ।   मुझे स्त्री ही रहने दो , मुझे न जकड़ो संस्कार और मर्यादा की जंजीरों में। मैं भी तो रखती हूँ सीने में एक मन , जो कि तुमसे ज्यादा रखता है संवेदनाएं समेटे हुए भीतर अपने।   आखिर मैं भी तो हूँ आधी आबादी इस पूरी दुनिया की।

अमरबेल

ये जो कैक्टस पर दिख रही है अमरबेल , जानते हो यह भी परजीवी है ठीक राजतन्त्र की तरह।   लेकिन लोकतंत्र में कितने दिन पनप सकेगी ये अमरबेल , खत्म होगा इसका भी अमरत्व आखिर एक दिन

"मेरा भारत महान! "

सरकार की विभिन्न  सरकारी योजनायें विकास के लिए नहीं; वरन "टारगेट अचीवमेंट ऑन पेपर" और  अधिकारीयों की  जेबों का टारगेट  अचीव करती हैं! फर्जी प्रोग्राम , सेमीनार और एक्सपोजर विजिट  या तो वास्तविक तौर पर  होती नहीं या तो मात्र पिकनिक और टूर बनकर  मनोरंजन और खाने - पीने का  साधन बनकर रह जाती हैं! हजारों करोड़ रूपये इन  योजनाओं में प्रतिवर्ष  विभिन्न विभागों में  व्यर्थ नष्ट किये जाते हैं! ऐसा नहीं है कि इसके लिए मात्र  सरकारी विभाग ही  जिम्मेवार हैं , जबकि कुछ व्यक्तिगत संस्थाएं भी देश को लूटने का प्रपोजल  सेंक्शन करवाकर  मिलजुल कर  यह लूट संपन्न करवाती हैं ! इन विभागों में प्रमुख हैं स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा; कृषि, उद्यान, परिवहन,  रेल, उद्योग, और भी जितने  विभाग हैं सभी विभागों  कि स्थिति एक-से- एक  सुदृढ़ है इस लूट और  भृष्टाचार कि व्यवस्था में! और हाँ कुछ व्यक्ति विशेष भी व्यक्तिगत लाभ के लिए, इन अधिकारीयों और  विभागों का साथ देते हैं; और लाभान्वित होते है या होना चाहते ह