सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अतीत की स्मृति लहरी

अतीत की स्मृति लहरी ,
क्यों कर तरंगित होती है?
निशीथ की इस बेला में,
क्यों व्यथा व्यथित बोती है/

पान्थ है जब पथ पर गतिज,
फिर क्यों यह बाधित होता है?
व्यतीत काल के कलरव से,
क्यों यह अंतस व्यथित होता है?

 वेदना की व्यथा से होकर व्यथित ,
 लक्ष्य पथ से क्यों हो रहा विचलित/
 क्या कर्म पथ था त्रुटिपूर्ण जो अब
 निर्वाण पथ से कर रहा विछ्लित/


क्या कुछ शेष रहा विशेष जो,
 करता तनमन को तपित,
 इस अटवि में आकर भी तू
 भ्रमित, तृषित सा है शापित


जीवन के निर्जन कानन में ,
 करता था नित नाव नंदन /
 श्रृद्धा पूर्ण था जीवन समर्पण ,
 भावना पूर्ण था देव वंदन /


था शांत स्थिर तटस्थ पर,
 करता था नूतन अभिनन्दन /
 सुख-दुःख ,राग द्वेष से हीन,
 मधुकामना से निर्लिप्त मन /


निष्पादित अश्रांत जीवन ,
 निर्वेद के रह्स्योंमीलानोद्यत /
 करता था मैं जीवन तपस्कर,
 लक्ष्य संधान हेतु था उद्यत /


जीवन लक्ष्य था मात्र निर्वाण ,
 कर्तव्य पथ पर था प्रबाध/
 गतिमान था महाकाल का चक्र ,
 आशा पूर्ण था जीवन निर्बाध /


जीवन की इस निशीथ बेला में ,
 क्यों विस्तृत होता कृतिका विवृत्त /
 है क्या शेष विस्मृत विशेष?
 या की रह गया जीवन निवृत्त !


स्मृति व्यतीत की जीवन को,
 कर देती है जब विकल /
 अंतस के गह्वर तम से ,
 विह्वल होता उर सकल /


स्मृति अतीत की कर देती स्पंदन तीव्र ,
 उर प्रांगण को कर उद्वेलित विह्वल /
 कर्म पथ पर पथिक हो जाता भ्रमित ,
 अप्राप्य की तृष्णा हो उठती तीव्र प्रबल /


इन वासित स्मृतियों में ,                                                    
 क्यों यह वेदना है पलती ?
 अश्रुओं की निस्त्रा क्यों कर ,
 है दृगांचल में मचलती ?

 ज्यों एक प्रस्तर खंड तड़ाग के ,
शांत तोय को कर देता है तरंगित /
 ज्यों वरिदों के घर्षण का गर्जन ,
 जड़ चेतन को कर देता है कम्पित/
जाने क्यों होताहै स्मृत अतीत,
कुछ रहा शेष अब जीवन व्यतीत/
तृष्णा तृप्त हुआ, था जिज्ञाषा हीन,
आश्रांत था तन, निः श्वास समाधिलीन/

जाने कैसी आह वेदना की,
अब पुन: उर में उपजती है?
इस निर्जन अटवी में क्यों,
स्मृतियों की रागिनी बजती है?
स्थिर नीरस जीवन में वो स्मृतियाँ,
निस्तब्ध निशा में भी शोर फैलाती हैं/
निशांत के नक्षत्र सी द्युतिआछिन्न ,
प्राण चेतना को झकझोर हिलाती हैं/

 पन व्यतीत हुए,वर्ष व्यतीत  हुए ,
व्यतीत हुआ शोक विषादों का चक्रवात /
कितनी आयी होंगी जीवन में आंधियां,
कितने  व्यतीत हुए भीषण झंझावत/

पर न कोई शेष चिह्न था ऐसा ,
उन स्वर्णिम पलों की स्मृति जैसा /
वो तरुणाई प्रभात का अरुणोदय थी,
मुकुलों के संग मुकुलित किसलय थी/

कुछ स्मृतियाँ शेष होंगीं,
उन्हें भी जीवन के बीते पल की/
कुछ तीक्ष्ण चुभन होगी,
उनके उर में भी उस पल की/

शेष होंगीं कुछ जीवन की आशें,
अस्थिपंजर में रुकी होंगीं सांसें/
निज कानन में वे भी होंगें व्याकुल,
स्मृतियों से वे भी हुए होंगें आकुल/

नव प्रभात का समय नव्य था,
समीप ही सरोवर के/
हो रहा था विहगों का कलरव,
निकट ही तरुवर के/

पी कहाँ! पी कहाँ! पपीहा बोल रहा था,
कोकिल का कलरव गूँज रहा था /
अम्बुज निज यौवन में डोल रहा था ,
मन मृदुल-मंजुल-झूम रहा था /

यौवन कीमदिरा में अत्क झूम रहा था,
क्षितिज पर अत्न धरा को चूम रहा था /
पुहपों से ले सुगंध समीर भ रहा था,
ऋतुराज से कुछ श्रृंगार भी ख रहा था /

दैदीप्य मान था उसका आनन्, 
निर्झर झरते थे सघन वन में/
आशा की मानो आदि जननी,
सुषमा  संवर रही थी कानन में /

प्रकृति सुषमा बैठी सजधज कर युऊँ,
रजनी ने वसुधा का श्रृंगार किया हो:
जीवन भर का नंन्दन संवरता वहाँ,
अलसाई कोपलों ने मनुहार किया हो/

नंन्दन कानन में  कुछ पुहुप खिले थे,
पौधों पर अधखिली कलियाँ भी थीं/
उन पर भ्रमर करते थे नित गुंजन,
मकरंद पान हेतु कुछ तितलियाँ भी थीं/

समीर भी प्रकृति की वीणा को ,
रह-रह कर झंकृत कर रहा था/
मृगांक भी निज ज्योत्स्ना से,
धरा को अलंकृत कर रहा था/

अलकों की विवृत्ति में उलझ रहा था;
तृष्णा की तपिश में झुलस रहा था/
पथ से हो भ्रमित मैं लक्ष्य हीं था ;
दयनीय था मैं अति क्षम्य दीन था/

सौन्दर्य श्रृंगार की परिभाषा से अनिभिग्य;
था मैं मात्र स्नेह पात्र अतिगव अविग्य/
अलिम्क सदृश्य मैं प्राग का रागी था;
उनके ही अनुरंजन का मैं अनुरागी था/

जीवन के कुछ पल मैंने भी
उनके आंचल में व्यतीत किये थे/
उनके आलिंगन के बंधन,
तरुन्लता  को आश्रय प्रतीत हुए थे/

नित नव नूतन कल्पनाएँ,
बनती संवरती रहती थीं/
जीवन की स्वप्निल आशाएं ,
नित नव उमंगें भरती थीं/

मानस  पटल पर सुंदर-सुंदर
प्रतिबिम्ब उभरते जाते थे/
क्षण प्रति क्षण एक-एक स्वप्न,
त्रण-त्रण हो, बिखरते जाते 









टिप्पणियाँ

  1. स्मृति व्यतीत की जीवन को,
    कर देती है जब विकल /
    अंतस के गह्वर तम से ,
    विह्वल होता उर सकल /

    वाह! सुन्दर सृजन!

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुझे स्त्री ही रहने दो

मैं नहीं चाहूंगी बनना देवी मुझे नहीं चाहिए आठ हाथ और सिद्धियां आठ।   मुझे स्त्री ही रहने दो , मुझे न जकड़ो संस्कार और मर्यादा की जंजीरों में। मैं भी तो रखती हूँ सीने में एक मन , जो कि तुमसे ज्यादा रखता है संवेदनाएं समेटे हुए भीतर अपने।   आखिर मैं भी तो हूँ आधी आबादी इस पूरी दुनिया की।

अमरबेल

ये जो कैक्टस पर दिख रही है अमरबेल , जानते हो यह भी परजीवी है ठीक राजतन्त्र की तरह।   लेकिन लोकतंत्र में कितने दिन पनप सकेगी ये अमरबेल , खत्म होगा इसका भी अमरत्व आखिर एक दिन

"मेरा भारत महान! "

सरकार की विभिन्न  सरकारी योजनायें विकास के लिए नहीं; वरन "टारगेट अचीवमेंट ऑन पेपर" और  अधिकारीयों की  जेबों का टारगेट  अचीव करती हैं! फर्जी प्रोग्राम , सेमीनार और एक्सपोजर विजिट  या तो वास्तविक तौर पर  होती नहीं या तो मात्र पिकनिक और टूर बनकर  मनोरंजन और खाने - पीने का  साधन बनकर रह जाती हैं! हजारों करोड़ रूपये इन  योजनाओं में प्रतिवर्ष  विभिन्न विभागों में  व्यर्थ नष्ट किये जाते हैं! ऐसा नहीं है कि इसके लिए मात्र  सरकारी विभाग ही  जिम्मेवार हैं , जबकि कुछ व्यक्तिगत संस्थाएं भी देश को लूटने का प्रपोजल  सेंक्शन करवाकर  मिलजुल कर  यह लूट संपन्न करवाती हैं ! इन विभागों में प्रमुख हैं स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा; कृषि, उद्यान, परिवहन,  रेल, उद्योग, और भी जितने  विभाग हैं सभी विभागों  कि स्थिति एक-से- एक  सुदृढ़ है इस लूट और  भृष्टाचार कि व्यवस्था में! और हाँ कुछ व्यक्ति विशेष भी व्यक्तिगत लाभ के लिए, इन अधिकारीयों और  विभागों का साथ देते हैं; और लाभान्वित होते है या होना चाहते ह